ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

अतीक अहमद को मिले भारत रत्न: कांग्रेस के नेता ने की मांग, पूछा- शव पर तिरंगा रख कर क्यों नहीं हुआ अंतिम संस्कार?

PRAYAGRAJ: पुलिस कस्टडी में मारे गये कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद को लेकर कांग्रेस के एक नेता ने अजीबोगरीब मांग कर दी है। कांग्रेस के नेता ने अतीक अहमद को शहीद बताते हुए उसे मरण

अतीक अहमद को मिले भारत रत्न: कांग्रेस के नेता ने की मांग, पूछा- शव पर तिरंगा रख कर क्यों नहीं हुआ अंतिम संस्कार?
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PRAYAGRAJ: पुलिस कस्टडी में मारे गये कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद को लेकर कांग्रेस के एक नेता ने अजीबोगरीब मांग कर दी है। कांग्रेस के नेता ने अतीक अहमद को शहीद बताते हुए उसे मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है। कांग्रेसी नेता ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा है कि अतीक अहमद के शव पर तिरंगा रख कर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार क्यों नहीं किया।


प्रयागराज के नेता ने की मांग

ये मांग प्रयागराज कांग्रेस के नेता राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने की है. उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने अतीक अहमद को शहीद करार दिया है. कांग्रेस उम्मीदवार ने अतीक अहमद को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हुए कहा है कि  अतीक अहमद ने शहादत दी है. ऐसे में अंतिम संस्कार के समय उनके शव पर तिरंगा रखा जाना चाहिए था और राजकी सम्मान दिया जाना चाहिये थे।


जब मुलायम को मिल सकता है सम्मान तो अतीक को क्यों नहीं?

कांग्रेसी नेता ने कहा है कि अगर मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिल सकता है तो फिर अतीक अहमद को भारत रत्न क्यों नहीं मिलना चाहिए. केंद्र सरकार को तुरंत अतीक अहमद को भारत रत्न देने की पहल करनी चाहिये. कांग्रेस नेता राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अतीक अहमद की हत्या कराई है. अतीक के मर्डर की साजिश रचने वाले सीएम को इस वजह से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।


पुलिस ने कांग्रेसी नेता को हिरासत में लिया

कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार राजकुमार उर्फ रज्जू भैया का ये विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वायरल वीडियो की संवेदनशीलतको देखते हुए प्रयागराज पुलिस ने कांग्रेस नेता राजकुमार को हिरासत में लिया है. उन्हें शहर के कोतवाली थाने में रखा गया है. उधर, अपने नेता की मांग से परेशानी में पडी कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई का एलान किया है. प्रयागराज शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा है कि राजकुमार उर्फ रज्जू भैया को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।


हालांकि राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू भैया कांग्रेस पार्टी का पुराना नेता है. वह नगर निकाय चुनाव में प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर 43  साउथ मलाका से कांग्रेस के उम्मीदवार है. वह पहले भी पार्षद का चुनाव लड़ चुका है. अतीक अहमद की हत्या के बाद विपक्षी नेताओं की बयानबाजी के बीच राजकुमार सिंह ने ज्यादा ही बढ़ चढ़ कर बयान दे दिया।


बता दें कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है. विपक्ष के ज्यादातर नेता इस हत्याकांड के बाद योगी सरकार औऱ बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर कांग्रेस, बसपा और दूसरी पार्टियों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. वहीं सत्तापक्ष भी इस मामले में विपक्षी पार्टियों पर हमलावर है।

टैग्स