ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में असम में BJP आगे, बंगाल में कड़ा मुकाबला; किसके सिर सजेगा ताज?

Assembly election results: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में असम में बीजेपी आगे, बंगाल में टीएमसी-बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला और केरल-तमिलनाडु में क्षेत्रीय दल मजबूत स्थिति में हैं।

Assembly election results
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Assembly election results: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बंगाल की भवानीपुर सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। शुरुआती रुझानों में विभिन्न राज्यों से अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर सामने आ रही है।


असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है। राज्य की 126 सीटों के लिए 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर ईवीएम खोली जा रही हैं। मतदान 9 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 85.96 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी।


पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में कभी बीजेपी तो कभी टीएमसी आगे नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 77 मतगणना केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। मालदा की कुछ सीटों पर बीजेपी और अन्य क्षेत्रों में कांग्रेस भी बढ़त बनाए हुए है। कुल मिलाकर दोनों प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला जारी है।


केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने बढ़त बनाई है और वह बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचता दिख रहा है। वहीं तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके बेहतर प्रदर्शन कर रही है और लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की उम्मीद जता रही है। एआईएडीएमके के अलावा नई पार्टियां जैसे TVK और NTK भी मैदान में हैं, लेकिन अब तक उन्हें बड़ी सफलता मिलती नहीं दिख रही है।


पुडुचेरी की 30 सीटों और केरल की 140 सीटों पर भी मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में पोस्टल बैलेट की गिनती में टीएमसी 75 सीटों और बीजेपी 71 सीटों पर आगे चल रही थी, हालांकि ईवीएम खुलने के बाद स्थिति तेजी से बदल रही है।


कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल में BJP और TMC के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है, जबकि असम में भाजपा मजबूत बढ़त बनाए हुए है। केरल और तमिलनाडु में क्षेत्रीय दलों का दबदबा नजर आ रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता