ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार बनें देश के डिप्टी पीएम’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अचानक क्यों कर दी यह बड़ी मांग?

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर दी है. बीजेपी नेता के बयान पर चर्चा तेज हो गई है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी मांग कर दी है। अश्विनी चौबे ने बक्सर में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनने की मांग की है। बीजेपी के बड़े नेता के द्वारा अचानक इस तरह की मांग उठाने पर सियासत में कई तरह से कयास लगाए जा रहे हैं।


दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बुधवार को बक्सर में आयोजित देवकीनंदन ठाकुर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया और कहा कि नीतीश कुमार ने लंबे समय तक एनडीए के संयोजक के रूप में काम किया, अगर उन्हें उप प्रधानमंत्री का दर्जा दे दिया जाए तो यह बिहार के लिए बड़े ही गर्व की बात होगी। चौबे का कहना था कि अगर ऐसा होता है तो जगजीवन राम के बाद बिहार को यह दूसरी बार मिलेगा।


अश्विनी चौबे के इस बयान को लेकर अब तरह तरह के सियासी कयास लगाए जाने लगे हैं। सियासत में इस बात की चर्चा है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर दी है। चौबे के इस बयान को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि चौके का यह बयान बीजेपी की नई रणनीति का संकेत हो सकता है।


बता दें कि बिहार की सियासत में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मारने की बातें लगातार होती रहती है। आए दिन कोई न कोई नेता यह दावा कर देता है। इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं। बीजेपी पहले ही कह चुकी है कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी हालांकि यह अबतक स्पष्ट नहीं किया है कि नीतीश ही मुख्यमंत्री होंगे। ऐसे में अश्विनी चौबे का बयान अहम माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता