ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

असम में गोमांस पर पूर्ण प्रतिबंध, हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा फैसला

DESK: असम सरकार ने राज्य में एक बड़ा फैसला लेते हुए होटलों, रेस्तरां और सभी सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस

असम में गोमांस पर पूर्ण प्रतिबंध, हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: असम सरकार ने राज्य में एक बड़ा फैसला लेते हुए होटलों, रेस्तरां और सभी सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। 


असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया को बताया कि असम मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है कि राज्य में किसी भी होटल, रेस्तरां या सार्वजनिक जगह पर गोमांस परोसा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


बता दें कि इससे पहले कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने नगांव जिले में एक बीफ पार्टी आयोजित की गई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को पत्र लिखकर पूछा था कि क्या वह भी बीफ पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं। बोरा के जवाब के बाद ही यह फैसला लिया गया है।


गौरतलब है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने हाल ही में कहा था कि अगर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर मांग करें तो वह असम में बीफ पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। इस फैसले के बाद से राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा ने इस फैसले का स्वागत किया है, जबकि कांग्रेस ने इसका विरोध किया है।