ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

ओवैसी ने तेजस्वी पर किया पलटवार, बोले..बिहार में महागठबंधन हो गया खत्म

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में वोट काटने के लिए खड़े होने के सवाल पर सांसद और AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरजेडी पर पलटवार किया है. ओवैसी ने कहा कि हम वोट काटने के लिए खड़े

ओवैसी ने तेजस्वी पर किया पलटवार, बोले..बिहार में महागठबंधन हो गया खत्म
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में वोट काटने के लिए खड़े होने के सवाल पर सांसद और AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरजेडी पर पलटवार किया है. ओवैसी ने कहा कि हम वोट काटने के लिए खड़े नहीं होते हैं. लोकसभा चुनाव में हमारे कारण ही किशनगंज से कांग्रेस चुनाव जीती है. अगर हम वहां से उम्मीदवार नहीं उतारते तो वोट बीजेपी को मिलता.

ओवैसी से जब पूछा गया कि क्या आरजेडी आपको भाव नहीं दे रही. इस पर ओवैसी ने कहा कि मुझे तो नीतीश कुमार ने भी भाव नहीं दिया. इसके साथ ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता को ठगने का काम किया है. महागठबंधन की उपस्थिति पर ओवैसी ने कहा कि बिहार में कोई महागठबंधन नहीं है. जनता का वोट उनका है उन्होंने कहा के गलतफहमी को छोड़ दे वोट किसी पार्टी का नहीं होता. अगर हमारे वोट बैंक पर आपको शक है तो बाय इलेक्शन का रिजल्ट किशनगंज में आप देख सकते हैं. हमारे कैंडिडेट ने कांग्रेस को वहां पटखनी दी. 

ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद में मैंने खुद बीजेपी के उम्मीदवार को हराया. वहीं, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हमारे पार्टी के नेता ने शिवसेना के 25 साल पुराने सांसद को हराया. इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि आगामी चुनाव में परिस्थितियां बदलेंगे हम मजबूती से चुनाव में उतरेंगे.