ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पुलिसकर्मी को अपमानित करने वाले अधिकारी पर CM नीतीश ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

PATNA: अररिया में कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा पुलिसकर्मी को अपमानीत करने का मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने इसका संज्ञान लिया है. सूत्रों के हवाले से बताया जा र

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  अररिया में कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा पुलिसकर्मी को अपमानीत करने का मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने इसका संज्ञान लिया है. 

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने पूरे मामले पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी हैं. मनोज कुमार पर गाज गिरना तय माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है.

कृषि पदाधिकारी ने किया था अपमानित

यह विवाद अररिया जिले के कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार से जुड़ा हुआ है. अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने गुंडागर्दी दिखाते हुए ड्यूटी पर तैनात एक चौकीदार को सड़क पर बेइज्जत किया है.  सिपाही का कसूर केवल इतना था कि उसने लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी की गाड़ी रोक डाली. दसअसल आज सिपाही यह जानकारी लेना चाह रहा था कि गाड़ी किसकी है लेकिन इतनी सी बात पर जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार भड़क गए उन्होंने सिपाही की ऐसी की तैसी कर दी.