ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अररिया में दारोगा नंदकिशोर यादव के परिजनों से मिले पप्पू यादव, बोले- बिहार में ना कोतवाल सुरक्षित और ना ही जनता

ARARIA: अररिया में बीते दिनों पशु तस्करों ने दारोगा नंदकिशोर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दारोगा की हत्या को लेकर बिहार का सियासी पारा गर्म हो गया है। इसी बीच जन अधिकार

अररिया में दारोगा नंदकिशोर यादव के परिजनों से मिले पप्पू यादव, बोले- बिहार में ना कोतवाल सुरक्षित और ना ही जनता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: अररिया में बीते दिनों पशु तस्करों ने दारोगा नंदकिशोर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दारोगा की हत्या को लेकर बिहार का सियासी पारा गर्म हो गया है। इसी बीच जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 


शनिवार को अररिया के पलासी दिखली गांव पहुंचे पप्पू यादव ने दिवंगत दारोगा नंदकिशोर यादव के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही साथ दिवंगत दारोगा के दोनों बच्चों को जन अधिकार पार्टी ने गोद लिया और पढ़ाई का सारा खर्च उठाने की बात कही।


दिवंगत दारोगा के परिजनों से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि बिहार में ना कोतवाल सुरक्षित है और ना ही आम जनता। पप्पू यादव ने सरकार से मांग की है कि दारोगा की हत्या के मामले की एसआईटी जांच हो और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।



टैग्स