ब्रेकिंग
बालिका गृह से 5 नाबालिग लड़कियां लापता, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; CCTV खंगाल रही पुलिसबिहार बंद में बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 35 नामजद समेत 3000 अज्ञात पर केस; CCTV से पहचान कर 15 गिरफ्तारपीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने में जुटी दिल्ली पुलिस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिसहर्ष फायरिंग मामले में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत, 4 साल की सजा के खिलाफ दाखिल की थी अपील जिस शख्स का हुआ अंतिम संस्कार, वह शांति पूजा के दिन हुआ प्रकट, सामने देख परिजनों के उड़े होशबालिका गृह से 5 नाबालिग लड़कियां लापता, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; CCTV खंगाल रही पुलिसबिहार बंद में बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 35 नामजद समेत 3000 अज्ञात पर केस; CCTV से पहचान कर 15 गिरफ्तारपीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने में जुटी दिल्ली पुलिस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिसहर्ष फायरिंग मामले में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत, 4 साल की सजा के खिलाफ दाखिल की थी अपील जिस शख्स का हुआ अंतिम संस्कार, वह शांति पूजा के दिन हुआ प्रकट, सामने देख परिजनों के उड़े होश

अररिया में पुल गिरने पर PK ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा-100 में 40 रूपया भ्रष्टाचार की भेंट चढेगा तो ऐसा होगा ही

ARARIA: बिहार के अररिया जिले में उद्घाटन से पहले 12 करोड़ की लागत से बना पुल भरभराकर गिर पड़ा। नदी के बहाव में पुल के बहने पर राजनीतिक विश्लेषक और जन सुराज के संयोजक प्रशांत क

अररिया में पुल गिरने पर PK ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा-100 में 40 रूपया भ्रष्टाचार की भेंट चढेगा तो ऐसा होगा ही
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: बिहार के अररिया जिले में उद्घाटन से पहले 12 करोड़ की लागत से बना पुल भरभराकर गिर पड़ा। नदी के बहाव में पुल के बहने पर राजनीतिक विश्लेषक और जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि जब 100 रूपये में 40 रूपया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा तब पुल का गिरना स्वाभाविक है।


जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भ्रष्टाचार पर कहा कि जब हर योजना में 40 प्रतिशत घूस ली जाएगी तो पुल टुटेगा नहीं तो पुल टिकेगा? 100 रुपये आया, उसमें 40 रुपये चोरी कर ली गई तो पुल जब बनेगा तो टूट ही जाएगा। आज बिहार में जो सड़क बन रही है वो टूट क्यों रही है? 100 रुपये में 40 रुपये चुराएंगे तब रोड और पुल कैसे ढंग का बनाएंगे। चोरी की जाएगी तब सड़क टूटेगी ही और पुल ध्वस्त होगा ही। बिहार में नाली बनाने के लिए बिहार के गरीब जनता का 80 हजार करोड़ रुपये खर्च करना है, मगर 1 आदमी के घर में उचित नाली बनकर तैयार हो गई हो ऐसा कम दिखता है। 


उन्होंने कहा कि बिहार में आज ऐसे बहुत कम लोग होंगे जिसके घर में पक्की नाली बनी हो। नल-जल योजना पर 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए मगर उसका क्या हुआ? लोग कहते हैं बिहार में पैसा नहीं है, ऐसा नहीं है हजारों करोड़ खर्च किए गए मगर जमीन पर उसका कोई असर नहीं दिख रहा है। बिहार में आज सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रहा है।

टैग्स