ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट

Bihar Election 2025: पूर्व IPS शिवदीप लांडे इस सीट से लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, NR कटवाने के बाद खुद किया एलान

Bihar Election 2025: अररिया विधानसभा सीट से पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने एनआर कटवाया और संभवतः शुक्रवार को नामांकन करेंगे। हिंद सेना के रजिस्ट्रेशन में देरी के कारण वह निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ेंगे।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: अररिया विधानसभा सीट से चुनावी मुकाबला इस बार और दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सोमवार को उन्होंने अररिया अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एनआर (नामांकन रसीद) कटवाया और जल्द ही नामांकन दाखिल करने की बात कही।


शिवदीप लांडे अररिया के पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता अच्छी मानी जाती है। वे लंबे समय से जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए थे और लोगों से सीधे संवाद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे पहले 'हिंद सेना' नामक एक राजनीतिक संगठन बनाकर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उसका पंजीकरण समय पर नहीं हो पाने के कारण अब निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।


सूत्रों के अनुसार, लांडे शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इस बीच जिले की छह विधानसभा सीटों—अररिया, जोकीहाट, सिकटी, रानीगंज, फारबिसगंज और नरपतगंज—के लिए दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है।


इनमें अररिया, जोकीहाट, सिकटी और रानीगंज विधानसभा क्षेत्रों के लिए समाहरणालय स्थित संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालयों में नामांकन हो रहा है, जबकि फारबिसगंज और नरपतगंज के लिए नामांकन प्रक्रिया फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय में चल रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता