ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

आरक्षण पर फिर भड़के लालू यादव, कहा- आरक्षण नहीं जाति खत्म करो

PATNA : प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर आज लोकसभा में हंगामा मचा हुआ है। पूरा विपक्ष क्या सरकार के कई सहयोगी भी सरकार के खिलाफ खड़े हो गए हैं। इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रस

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर आज लोकसभा में हंगामा मचा हुआ है। पूरा विपक्ष क्या सरकार के कई सहयोगी भी सरकार के खिलाफ खड़े हो गए हैं। इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आरक्षण के मसले पर केन्द्र सरकार पर भड़क उठे हैं। लालू यादव ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि आरक्षण की बात खत्न करने वालों पहले जातियां खत्म करने की बात क्यों नहीं करते हो।


लालू यादव ने ट्टीट कर कहा है कि आरक्षण खत्म करने की बात करने वाले जातियां खत्म करने की बात क्यों नहीं करते? इसलिए कि  जातियां उन्हें श्रेष्ठ बनाती हैं, ऊंचा स्थान देकर बेवजह उन्हें स्वयं पर अहंकार करने का अवसर देती है।हम कहते है पहले बीमारी ख़त्म करो लेकिन वो कहते है नहीं पहले इलाज ख़त्म करो।


लालू यादव ने ट्वीट के जरिए केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि आरक्षण को खत्म करने की सोच रही सरकार को पहले जातियों को खत्म करने की बात सोचनी चाहिए। आरजेडी सुप्रीमो ने तंज कसते हुए कहा है कि जातियों को खत्न करने के बारे में कोई क्यों सोचेगा, जातियों के दम पर नेता खुद पर अहंकार करते हैं। लालू यादव पहले भी मुखर अंदाज में आरक्षण पर अपनी बात रखते रहे हैं। इधर लालू यादव के बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी पटना में आरक्षण के मसले पर नीतीश और रामविलास पासवान पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ही आरएसएस के एजेंट बन गए हैं।


सरकार नौकरियों में आरक्षण मुद्दे पर अपना पक्ष रख रही है। अभी-अभी संसद में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दे पर सरकार की सफाई पेश कर रहे हैं।  ये मुद्दा और सुबह से संसद में भी गूंज रहा है।  राज्यसभा में विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर आशंका जताई है। विपक्ष ने सरकार से इस मुद्दे पर अपना स्टैंड क्लियर करने की मांग रखी।बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों एक मामले में प्रमोशन में आरक्षण पर टिप्पणी की, जिसके बाद राजनीतिक पार्टियों में इस मुद्दे पर बयानबाजी जारी है।   

टैग्स