ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशनसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन

अपराध से कराह रहा बिहार!, गिरिराज सिंह बोले- नीतीश को मिलेगी नए जंगलराज की उपाधि

BEGUSARAI: बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जब से बी

अपराध से कराह रहा बिहार!, गिरिराज सिंह बोले- नीतीश को मिलेगी नए जंगलराज की उपाधि
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जब से बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ गए हैं बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। एक समय था जब नीतीश कुमार लालू-राबड़ी राज को जंगलराज की उपाधि देते थे लेकिन बिहार में आज जो हालात हैं उससे यह लगता है कि एक बार फिर बिहार में जंगलराज वाली स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस नए जंगलराज को लोग लालू का जंगलराज नहीं बल्कि नीतीश के जंगलराज की उपाधि देंगे।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में न पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हो सका है और ना ही अपराधियों पर ही सरकार अंकुश लगाने में सफल हो रही है। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। शराब और अपराध दोनों का मजबूत गठजोड़ हो गया है।बिहार की जनता अपराध से कराह रही है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बिहार में अगर कानून व्यवस्था का यही हाल रहा तो बिहार का हाल 2005 के पहले वाले जंगल राज की तरह हो गया है। इस नए जंगलराज को लोग लालू का जंगलराज नहीं बल्कि नीतीश का जंगलराज कहेंगे। 


उन्होंने कहा कि भले ही नीतीश ने लालू से गठबंधन कर लिया है लेकिन आज भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं। इंसान जैसी संगती में रहता है वैसा ही बन जाता है। अगर विकास के लिए ताली मिलेगी तो जंगल राज के लिए गाली भी नीतीश कुमार को ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर बेगूसराय में इथेनॉल का उद्योग स्थापित होगा तो हम उन्हें ताली देने का काम करेंगे लेकिन अगर लॉ एंड ऑर्डर खराब होगा तो गाली भी उन्हें ही देंगे और बिहार के इस नए जंगलराज की उपाधि भी नीतीश कुमार के नाम पर होगी।


वहीं उन्होंने AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा है कि भारत अब पहले वाला भारत नहीं है, इसलिए वे जहर उगना बंद कर दें और जिन्ना के रास्ते पर चलना बंद कर दें। भारत पूरी दुनिया के लोगों को अमन-चैन का रास्ता दिखाने वाला बन चुका है। नरेंद्र मोदी ने भारत को उस ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया है जो न तो कांग्रेस ने कभी सोचा होगा और ना ही ओवैसी ने कभी सपने में देखा होगा।