ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

'अपराधी चला रहे बिहार में सरकार ....,' बोले केंद्रीय मंत्री ...लालू के सह पर और नीतीश की नाकामी से हो रही हर रोज हत्या

PATNA : जमुई में सिर्फ दारोगा की हत्या नहीं हुई बल्कि राज्य के अमन चैन की भी हत्या हुई है। नीतीश कुमार का जो सुशासन था वह कब का खत्म हो गया अब जंगलराज 2 का रुतबा चल रहा है। यह

'अपराधी चला रहे बिहार में सरकार ....,' बोले केंद्रीय मंत्री ...लालू के सह पर और नीतीश की नाकामी से हो रही हर रोज  हत्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जमुई में सिर्फ दारोगा की हत्या नहीं हुई बल्कि राज्य के अमन चैन की भी हत्या हुई है। नीतीश कुमार का जो सुशासन था वह कब का खत्म हो गया अब जंगलराज 2 का रुतबा चल रहा है। यह बातें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही है।


गिरीराज सिंह ने कहा कि -बिहार में जंगलराज का खौफ अब दिखने लगा है। इसीलिए आज बालू माफिया सर चढ़कर बोल रहे हैं। आज रात में अपराधी बेखौफ है। बिहार की जनता खौफ से दबे हुए हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है।


गिरीराज सिंह ने कहा कि, राज्य में कोई एक दारोगा की हत्या हुई तो कहा जाए। इसके पहले समस्तीपुर में हत्या हुई, सिपाही की हत्या हो रही है सरेआम व्यवसाय की हत्या हो रही है फिर भी मंत्री बोल रहा है कि ऐसी घटना कोई पहली बार घटित हुई है। तो उनको कहना है कि मंत्री जी आप बिल्कुल सही कहते हैं जंगलराज की यही तो निशानी है। 


उधर, गिरीराज सिंह ने यह भी कहा कि यदि बिहार की जनता को जंगलराज से बाहर निकलना है तो फिर सभी को एकजुट होना होगा तभी जाकर यह संभव होगा। बिहार को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता में लाने का काम करना होगा तभी इसका कल्याण होगा। यहां पर अपराध का नियंत्रण के लिए भाजपा हरसंभव कोशिश करेगी।