ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

अपराध नियंत्रण विधेयक के खिलाफ सड़क पर उतरेगी RJD, कहा - छात्र आंदोलन की तरह करेंगे विरोध

PATNA : बिहार विधानसभा में आज सरकार आधा दर्जन से अधिक विधेयक लाएगी। इसमें सबसे प्रमुख अपराध नियंत्रण विधेयक है। ऐसे में आज इस बिल को लेकर सदन के अंदर हंगामा होना तय माना जा रहा है।

अपराध नियंत्रण विधेयक के खिलाफ सड़क पर उतरेगी RJD, कहा - छात्र आंदोलन की तरह करेंगे विरोध
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में आज सरकार आधा दर्जन से अधिक विधेयक लाएगी। इसमें सबसे प्रमुख अपराध नियंत्रण विधेयक है। ऐसे में आज इस बिल को लेकर सदन के अंदर हंगामा होना तय माना जा रहा है। बिहार विधानसभा का अब दो दिनों का बचा सत्र इसलिए भी यह काफी महत्वपूर्ण है। ऐस में आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायक ने इस नए विधेयक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 


राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि-  नीतीश कुमार की सरकार जो आज अपराध और भ्रष्टाचार पर कानून लेकर आ रही है। उसका हमलोग विरोध करते हैं और न ही सदन के बाहर बल्कि अंदर भी इसका विरोध करेंगे। यह सरकार विपक्ष को जबदरस्ती जेल भेजने की कोशिश में लग गई है। मतलब साफ़ है कि जो भी सरकार के विरोध में बोलेगा उसे जेल भेज दिया जाएग। 


उन्होंने कहा कि - इस नए विधेयक के तहत जिलाधिकारी को जो पावर दिया गया है वह निश्चित तौर पर यह गलत है। उन्होंने कहा कि यदि इस कानून के विरोध में हमलोग को छात्र आंदोलन की तरह भी आंदोलन करना पड़ेगा तो करेंगे, लेकिन इस कानून को लागु नहीं होने देंगे। यह कानून पूरी तरह से गलत होगा और जनता के हित में नहीं होगा। मुख्यमंत्री की बात वैसे भी कोई नहीं मान रहा है, उनके अधिकारी ही उनकी नहीं सुन रहे हैं तो दुसरे से क्या उम्मीद की जा सकती है।