ब्रेकिंग
Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ सीमा कुशवाहा ने VIP का दामन थामा, बोले मुकेश सहनी..सभी वर्ग के लोगों का स्वागत

PATNA: अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ रोहतास की पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा कुशवाहा विकासशील इंसान पार्टी (VIP) में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने आज मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी का दामन

अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ सीमा कुशवाहा ने VIP का दामन थामा, बोले मुकेश सहनी..सभी वर्ग के लोगों का स्वागत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ रोहतास की पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा कुशवाहा विकासशील इंसान पार्टी (VIP) में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने आज मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी का दामन थामा है। विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने सीमा कुशवाहा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। वही पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का भी स्वागत किया। इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी में सभी वर्ग और सभी धर्म के लोग जुड़ रहे हैं। वीआईपी सिर्फ निषादों की नहीं बल्कि सभी जातियों की पार्टी है। सभी वर्ग के लोगों का हम स्वागत करते है।


रोहतास की पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती सीमा कुशवाहा जी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की सदस्यता ग्रहण की। वीआईपी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सीमा कुशवाहा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए पार्टी में आए सभी लोगों का स्वागत किया।


पटना स्थित वीआईपी कार्यालय (सीसी 92, पी सी कॉलोनी, कंकड़बाग) में आयोजित इस मिलन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है कि आज बिहार प्रदेश में बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता वीआईपी पार्टी से जुड़ रहे हैं। 


उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा कुशवाहा सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों सभी लोगों के पार्टी में आने से पार्टी की ताकत और बढ़ेगी। 'सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि लोग अभी भी समझते हैं कि वीआईपी निषादों की पार्टी है, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग, सभी समाज और सभी धर्म के लोग आज बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।


उन्होंने यह जरूर कहा कि निषाद समाज के लोगों के खून और पसीना तथा संघर्ष से यह पार्टी आज यहां तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग और समाज के लोगों का पार्टी में स्वागत है। वीआईपी की सदस्यता ग्रहण करने वाली सीमा कुशवाहा ने मुकेश सहनी को सामाजिक न्याय का योद्धा बताते हुए कहा कि ऐसे बहुत कम नेता होते हैं जो समाज में पिछड़े लोगों की आवाज बनकर उनके हक और अधिकार की लड़ाई लड़े।  उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण के लिए मुकेश सहनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वीआईपी की कार्यशैली से प्रभावित होकर वे तथा उनके समर्थक आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता