ब्रेकिंग
‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या

महिला उत्पीड़न को लेकर सरकार पर बरसते हैं तेजस्वी, घर में भाभी ऐश्वर्या को किया जाता रहा टॉर्चर

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर रहे हैं। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड हो या फिर सूबे के अंदर बलात्कार की कोई और घटना जब-जब

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर रहे हैं। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड हो या फिर सूबे के अंदर बलात्कार की कोई और घटना जब-जब महिलाओं के साथ जुल्म हुआ है, तेजस्वी ने नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। लेकिन बिहार भर की महिलाओं की चिंता करने वाले तेजस्वी घर के अंदर ही महिला प्रताड़ना को रोक नहीं पाए। 

तेजस्वी पटना के जिस सरकारी आवास में रहते हैं वह उनकी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का है। परिवार के बाकी सदस्यों के साथ बड़ी भाभी ऐश्वर्या राय भी 10 सर्कुलर रोड आवास पर ही रहती हैं लेकिन ऐश्वर्या के साथ जिस तरह का जुल्म लालू-राबड़ी आवास में होता रहा उस पर तेजस्वी की चुप्पी ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या का सब्र जब आज टूटा तो उसने लालू परिवार के अंदर अपने ऊपर हो रहे जुल्म की पूरी कहानी सामने रख दी। ऐश्वर्या की आपबीती सुनने के बाद तेजस्वी यादव पर यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर घर के अंदर अपनी भाभी पर हो रहे जुल्म को तेजस्वी ने क्यों नहीं रोका। 

हालांकि भाभी ऐश्वर्या ने तेजस्वी को लेकर कोई नाराजगी नहीं जताई है लेकिन इसके बावजूद यह सवाल उठना लाजमी है कि तेजस्वी किन मजबूरियों की वजह से घर में अपनी भाभी के ऊपर हो रहे जुल्म को देखते रहे। अगर वाकई सब कुछ नियंत्रित कर पाना तेजस्वी के बस में नहीं था तो उन्होंने कोई दूसरा रास्ता क्यों नहीं अपनाया। मुजफ्फरपुर से लेकर बिहार के कोने-कोने की महिलाओं की चिंता करने वाले तेजस्वी घर में ही अपनी भाभी की सुरक्षा क्यों नहीं कर पाए? परिवार का अंदरूनी मामला अब बाहर आ चुका है, जाहिर है नेता प्रतिपक्ष होने की हैसियत से तेजस्वी यादव से यह सवाल भी पूछा जाएगा और विपक्ष इस पर आने वाले वक्त में तंज भी कसेगा।