ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

'अंत भला तो सब भला', कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा - 17 सीटों पर लड़ेगी INC

DESK : लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में गठबंधन लगभग तय हो गया है. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश में साथ लड़ने के लिए तैयार हैं. इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी ह

'अंत भला तो सब भला', कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा - 17 सीटों पर लड़ेगी INC
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में गठबंधन लगभग तय हो गया है. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश में साथ लड़ने के लिए तैयार हैं. इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। सूत्रों के मुताबिक, सपा के साथ गठबंधन में प्रियंका गांधी ने अहम भूमिका निभाई। प्रियंका ने अखिलेश से फोन पर बात की और इसके बाद ही गठबंधन फाइनल हो सका। 


वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन होना तय बताया है। उन्होंने दो घंटे में पता चलने की बात भी कही। अब तक के घटनाक्रम के बारे में उनका कहना था कि अंत भला तो सब भला। वहीं, बदायूं से धर्मेंद्र यादव का टिकट काटने के बारे में अखि‍लेश बोले- वह चुनाव लड़ेंगे, चाचा भी लड़ेंगे। कहां से, इसके बारे में जल्द पता चल जाएगा।


इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य के आइएनडीआइए का हिस्सा बनने के बारे में उनका कहना था क‍ि यह गठबंधन अब बहुत आगे निकल चुका है। सलीम इकबाल शेरबानी के नाराज होने के बारे में बोले, सपा का प्रयास रहेगा कि सबको साथ रखा जाए। अभी सभी को जो नहीं दे पाए। कोशिश रहेगी, समय आने पर सभी को देंगे।


उधर, सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं। इसमे रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया हैं। बुलंदशहर या मथुरा में से एक सीट कांग्रेस लौटा देगी और उसके बदले में श्रावस्ती लेगी। अखिलेश यादव ने इस पर लगभग सहमति दे दी है।