ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

अनंत सिंह की फरारी पर बोले आरसीपी, जल्द ही सही जगह पहुंचा दिए जाएंगे

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह पुलिस से फरार चल रहे हैं। पिछले 5 दिनों में अनंत सिंह फरारी के दौरान 3 वीडियो जारी कर पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दे चुके हैं। अनंत सिंह की फरारी पर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह पुलिस से फरार चल रहे हैं। पिछले 5 दिनों में अनंत सिंह फरारी के दौरान 3 वीडियो जारी कर पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दे चुके हैं। अनंत सिंह की फरारी पर सबसे ज्यादा किरकिरी जेडीयू की हो रही है। अनंत सिंह को लेकर पुलिस के हाथ अभी खाली हैं लिहाजा जेडीयू के जो नेता कल तक अनंत सिंह पर तीखे हमले बोलते थे आज वह चुप्पी सारे बैठे हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद आरसीपी सिंह भी अनंत सिंह की फरारी पर सीधे कुछ भी बोलने से बच रहे हैं लेकिन आरसीपी सिंह ने इतना जरूर कहा है कि पुलिस अपना काम कर रही है और जल्द ही अनंत सिंह वहां पहुंच जाएंगे जहां उनको होना चाहिए। आपको बता दें कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बाढ़ की एसपी लिपि सिंह सुर्खियों में हैं। अनंत सिंह अपने ऊपर चल रही कार्रवाई को लेकर बार-बार यह आरोप लगा रहे हैं कि जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह की बेटी होने के कारण लिपि सिंह उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रही हैं।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता