ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगी महबूबा मुफ्ती, गुलाम नबी आजाद से सीधा मुकाबला

DESK : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पीडीपी की संसदीय समिति के अध्यक्ष सरताज मदनी ने रवि

अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगी महबूबा मुफ्ती, गुलाम नबी आजाद से सीधा मुकाबला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पीडीपी की संसदीय समिति के अध्यक्ष सरताज मदनी ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी मीडिया को दी है।


बताया जाता है कि पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी। उन्होंने बताया कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी जम्मू लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन देगी। सरताज मदनी ने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद फैयाज मीर को पीडीपी ने बारामूला से चुनाव मैदान में उतारा है। वही यूथ विंग के अध्यक्ष वहीद पारा को श्रीनगर का टिकट दिया गया है। 


महबूबा मुफ्ती ने इस दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर में पीडीपी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। अन्य जगहों पर पीडीपी का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा। हम इंडिया गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं। महबूबा मुफ्ती का मुकाबला डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के गुलाम नबी आजाद से होगा। बता दें कि महबूबा मुफ्ती पहले भी अनंतनग से सांसद रह चुकी है।  



टैग्स