ब्रेकिंग
ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा

वायरल वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, हथियारों की जांच के लिए थाने में पेश होने का नोटिस

Bihar News: गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने हथियारों की FSL और बैलेस्टिक जांच के लिए उन्हें मीरगंज थाने में पेश होने का नोटिस जारी किया है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने उन्हें 15 मई को थाने में उपस्थित होकर हथियारों की फॉरेंसिक (FSL) और बैलेस्टिक जांच कराने का नोटिस जारी किया है।


पुलिस जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि वीडियो में दिखाए गए हथियार लाइसेंसी थे या अवैध। मामले को लेकर गोपालगंज की एडीजे-1 कोर्ट में 12 और 13 मई को सुनवाई हुई, लेकिन विधायक को राहत नहीं मिली। कोर्ट ने मामले को MP-MLA स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया, जिसे बाद में जिला जज की अदालत में भेजा गया। इस मामले की सुनवाई 15 मई को होने की संभावना है।


मीरगंज थाना में कांड संख्या 247/2026 दर्ज किया गया है। मामले में विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह, कार्यक्रम आयोजक गुड्डू राय समेत कुल 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम में सार्वजनिक स्थान पर हथियार प्रदर्शन, शांति भंग और अश्लीलता जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।


गोपालगंज पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। इस बीच अनंत सिंह ने गोपालगंज कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका भी दायर की थी। हालांकि विधायक ने पूरे मामले को साजिश और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वे केवल कार्यक्रम में शामिल हुए थे और बिहार में इस तरह के आयोजन आम बात हैं। 


उन्होंने हथियार प्रदर्शन और अश्लीलता के आरोपों से खुद को अलग बताया है। पुलिस की FSL और बैलेस्टिक रिपोर्ट इस केस में अहम मानी जा रही है। यदि हथियार अवैध पाए जाते हैं तो विधायक पर आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई हो सकती है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता