ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, सम्राट सरकार ने CID को सौंपा जांच का जिम्मा

Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह से जुड़े गोपालगंज आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब बिहार CID को सौंप दी गई है। वायरल वीडियो के बाद दर्ज इस केस में अब नए सिरे से जांच होगी, जबकि 30 मई को जमानत पर सुनवाई भी तय है।

Bihar Politics
छोटे सरकार की मुश्किलें बढ़ीं
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Anant Singh: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। गोपालगंज में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब बिहार सीआईडी (CID) को सौंप दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद मामले को और गंभीर माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोपालगंज पुलिस ने केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीआईडी को ट्रांसफर कर दिए हैं और अब पूरे मामले की नए सिरे से जांच की जाएगी।


यह मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि 2 और 3 मई को विधायक अनंत सिंह भोजपुरी गायक गुंजन सिंह के यहां आयोजित जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान हथियार लहराने और डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी।


मीरगंज थाना पुलिस ने इस मामले में विधायक अनंत सिंह, गायक गुंजन सिंह समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर हथियार और लाइसेंस के साथ 15 मई तक उपस्थित होने को कहा था, लेकिन तय समय पर कोई भी जांच के लिए नहीं पहुंचा।


इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में दो नई धाराएं जोड़ने के लिए आवेदन भी दिया था। इसी बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी। अब सीआईडी इस पूरे केस की दोबारा जांच करेगी, जिससे नए तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।


दूसरी ओर, गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट में 30 मई को इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि सीआईडी जांच शुरू होने के बाद केस की दिशा और भी बदल सकती है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता