ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

नीतीश मेरे बड़े बेटे, आनंद मोहन की मां ने कहा-छोटे भाई को रिहा कराएं नीतीश

PATNA: पूर्व सांसद आनंद मोहन की बिटिया की शादी 15 फरवरी को पटना में होने वाली है। इस शादी में बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित बिहार सरकार के सभी बड़े नेताओं को निमंत्

नीतीश मेरे बड़े बेटे, आनंद  मोहन की मां ने कहा-छोटे भाई को रिहा कराएं नीतीश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पूर्व सांसद आनंद मोहन की बिटिया की शादी 15 फरवरी को पटना में होने वाली है। इस शादी में बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित बिहार सरकार के सभी बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। केंद्र और बीजेपी के भी कई नेता इस शादी में शामिल होंगे। शादी की तैयारी चल रही है। बिटिया की शादी में शामिल होने के लिए आनंद मोहन 15 दिन के पैरोल पर सहरसा जेल से बाहर आए हैं। इसे लेकर पूरे परिवार में खूशी का माहौल है। पोती की शादी को लेकर उनकी दादी गीता देवी भी काफी खुश नजर आ रही हैं।


आनंद मोहन की मां गीता देवी ने कहा है कि नीतीश कुमार उनके बड़े बेटे हैं और आनंद मोहन छोटा बेटा है। हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार अपने छोटे भाई की रिहा कराएं। मुझे पूरा विश्वास है कि नीतीश कुमार उनकी बात जरूर मानेंगे। 


आनंद मोहन की मां पोती की शादी से बहुत खुश है। इस शादी में बेटे आनंद मोहन की शामिल होने से उनकी खुशी और बढ़ गयी है। आनंद मोहन के जेल जाने पर अपना दर्द कुछ इस तरह उनकी मां गीता देवी ने बयां किया है। उन्होंने कहा कि वह बेटे की रिहाई चाहती है। बेटे आनंद मोहन को जेल नीतीश कुमार ने भिजवाया है। वह कहती है कि नीतीश मेरे बड़े बेटे हैं और आनंद मोहन छोटा बेटा है। हम चाहते हैं कि दोनों भाई साथ रहे और छोटे भाई को नीतीश रिहा कराएं। मुझे विश्वास है कि नीतीश कुमार उनकी बात जरूर मानेंगे।  


बता दें कि आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी राजहंस सिंह से 6 फरवरी 2023 को तय की गई थी। सगाई में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई नेता शामिल हुए थे। सुरभि आनंद पेशे से वकील हैं और राजहंस सिंह इंडियन रेलवे के IRTS में बड़े पद पर कार्यरत हैं। राजहंस सिंह मूल रूप से मुंगेर के रहने वाले हैं। आनंद मोहन के घर पर शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। पटना के बैरिया स्थित 17 एकड़ में बने विश्वनाथ फार्म्स में 15 फरवरी को धूमधाम के साथ सुरभि और राजहंस की शादी होगी। 


टैग्स