ब्रेकिंग
चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार के नए मुख्य सचिव बने अमृत लाल मीणा, पदभार ग्रहण करने से पूर्व की नीतीश से मुलाकात

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है IAS अधिकारी अमृत लाल मीणा बिहार के नये मुख्य सचिव बने हैं। पदभाग ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने एक अणे मार्ग पहुंच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से औपचारिक

बिहार के नए मुख्य सचिव बने अमृत लाल मीणा, पदभार ग्रहण करने से पूर्व की नीतीश से मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है IAS अधिकारी अमृत लाल मीणा बिहार के नये मुख्य सचिव बने हैं। पदभाग ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने एक अणे मार्ग पहुंच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से औपचारिक मुलाकात की। बता दें कि अमृत लाल मीणा 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी थे जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बिहार आए हैं। 


अमृत लाल मीणा कोयला विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। अब वो बिहार के मुख्य सचिव बनाए गये हैं। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है। बिहार के मुख्य सचिव बनते ही अमृत लाल मीणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंच गये। जिसके बाद ही उन्होंने पदभार ग्रहण किया। 


बता दें कि ब्रजेश मेहरोत्रा का कार्यकाल आज 31 अगस्त दिन शनिवार को समाप्त हो गया है। कार्यकाल खत्म होते ही बिहार के मुख्य सचिव की कमान अमृत लाल मीणा को सौंपी गयी है। बिहार के मुख्य सचिव कौन होंगे इसे लेकर पिछले कई दिनों से कयास लगाये जा रहे थे लेकिन आज इन कयासों पर विराम लग गया। अमृत लाल मीणा ने मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया है।  


बिहार के नए मुख्य सचिव बने अमृत लाल मीणा, पदभार ग्रहण करने से पूर्व की नीतीश से मुलाकात

बिहार के नए मुख्य सचिव बने अमृत लाल मीणा, पदभार ग्रहण करने से पूर्व की नीतीश से मुलाकात 

टैग्स