ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे कुशवाहा, क्या फिर से NDA में होगी वापसी?

DELHI: बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जेडीयू से अगल होकर नई पार्टी बनाने वाले RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से

अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे कुशवाहा, क्या फिर से NDA में होगी वापसी?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जेडीयू से अगल होकर नई पार्टी बनाने वाले RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हैं। कुशवाहा के साथ बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद हैं। नॉर्थ ब्लॉक में दोनों नेताओं की मुलाकात हो रही है। इस सियासी मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कुशवाहा की वापसी एडीए में हो सकती है।


दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू से अलग होने के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का बीजेपी के साथ गठबंधन हो सकता है, हालांकि न तो बीजेपी और ना ही कुशवाहा की तरफ से ही अबतक गठबंधन को लेकर स्पष्ट तौर पर कोई बात कही गई है। आज जब कुशवाहा अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे तो एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है।


बता दें कि जेडीयू से अलग नई पार्टी बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने पिछले दिनों बिहार के विभिन्न जिलों की यात्रा की थी। यात्रा के दौरान कुशवाहा ने नीतीश सरकार की नाकामियों की जानकारी लोगों दी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की खुलकर तारीफ की थी। इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब कुशवाहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिमा मंडन करते नजर आए। कुशवाहा ने दावा किया था कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है और ना ही 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उनके सामने कोई चुनौतियां है।