ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

अमित शाह से JDU के सांसद करेंगे मुलाकात, थोड़ी देर में पार्लियामेंट चैम्बर में होगी बातचीत

DELHI : दिल्ली से बिहार की राजनीति के लिए इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. जनता दल यूनाइटेड के सांसदों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुलाकात करने वाले हैं. फर्स्ट बिहार को स

अमित शाह से JDU के सांसद करेंगे मुलाकात, थोड़ी देर में पार्लियामेंट चैम्बर में होगी बातचीत
First Bihar
2 मिनट

DELHI : दिल्ली से बिहार की राजनीति के लिए इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. जनता दल यूनाइटेड के सांसदों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुलाकात करने वाले हैं. फर्स्ट बिहार को सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक जेडीयू सांसद थोड़ी देर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं.


केंद्रीय गृह मंत्री से जेडीयू सांसदों की यह मुलाकात पार्लियामेंट स्थित चेंबर में होगी. दोपहर 1:30 बजे का वक्त जेडीयू सांसदों को दिया गया है.  माना जा रहा है कि जातीय जनगणना के मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री जेडीयू के सांसदों से बातचीत कर सकते हैं. 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद जेडीयू के सांसदों को मुलाकात के लिए बुलाया है. एक तरफ जातीय जनगणना के मसले पर नीतीश कुमार विपक्षी दलों की अगुवाई करने का मन बना चुके हैं. वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उन्हीं के सांसदों से मुलाकात करने वाले हैं. 


जेडीयू अध्यक्ष और लोकसभा में संसदीय दल के नेता ललन सिंह के नेतृत्व में जेडीयू के सांसद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के दौरान जातीय जनगणना को लेकर अपनी बात रखी जाएगी. संभव है कि अमित शाह जातीय जनगणना के मसले पर सरकार का स्टैंड एक बार फिर जेडीयू सांसदों के सामने रखें. 


ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने दो टूक शब्दों में कहा है कि केंद्र सरकार को जातीय जनगणना करानी चाहिए. रविवार की शाम दिल्ली से पटना पहुंचे नीतीश कुमार ने भी यही बात कही थी. उन्होंने इस मसले पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाने की भी बात कही.