ब्रेकिंग
बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने शाह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से सीधे जगद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने शाह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से सीधे जगदेव पथ जाएंगे, जहां वे कैलाशपति मिश्र के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे पालीगंज के लिए रवाना हो जाएंगे।बता दें कि राज्य में एनडीए की सरकार बनने के बाद शाह का यह पहला बिहार दौरा है। 


दरअसल, अमित शाह पटना के पालीगंज में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, अटारी, पटना के परिसर में दो एकड़ में बने कैलाशपति मिश्र स्मृति उद्यान का उद्घाटन करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। यहां अमित शाह बीजेपी के पितामह कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि देंगे। अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र की तरफ से कैलाशपति मिश्र स्मृति उद्यान के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है।


इसके बाद शाह पटना के पालीगंज जाएंगे, जहां वे सामाजिक महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस सम्मेलन में बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।  यहां अमित शाह अतिपिछड़ा समाज को साधने के साथ ही विरोधियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे।


बता दें कि, भाजपा ओबीसी मोर्चा ने देश में 10 हजार सामाजिक महासम्मेलन करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 20 से 25 तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन से चार सामाजिक महासम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है। इसी कार्यक्रम के तहत अमित शाह का यह दौरा हो रहा है।