ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

अमित शाह ने अधिकारियों से कहा-बिहार में बाढ़ का स्थायी हल निकालें, केंद्रीय गृह मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में हर साल बाढ़ से होने वाली तबाही को रोकने के लिए स्थायी पहल करने को कहा है. अमित शाह ने आज बाढ़ को लेकर हाई लेवल मीटिंग की. इसी दौरान

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में हर साल बाढ़ से होने वाली तबाही को रोकने के लिए स्थायी पहल करने को कहा है. अमित शाह ने आज बाढ़ को लेकर हाई लेवल मीटिंग की. इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ से निजात दिलान के लिए ठोस योजना बनाने को कहा.

अमित शाह की बैठक

मॉनसून शुरू होने के साथ ही बिहार समेत देश के कई हिस्सों में बाढ़ से तबाही मचती है. केंद्रीय गृह मंत्री ने बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ के खतरे को लेकर बैठक की. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ साथ नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथरिटी और नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स NDRF के आलाधिकारी मौजूद थे. 

स्थायी निदान निकालें

केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार समेत देश के दूसरे हिस्सों में हर साल आने वाली बाढ़ का स्थायी निदान निकालने को कहा है. अमित शाह ने कहा कि पूरी तैयारी के साथ ऐसी योजना बनानी चाहिये जिससे बाढ़ की संभावना कम से कम हो और जान-माल का नुकसान नहीं हो. मौसम विभाग और दूसरी सरकारी एजेंसिय़ों को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिये जिससे नदियों के जलस्तर में वृद्धि से पहले उसकी खबर मिल सके. 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार इस साल शुरू से ही बिहार की बाढ़ को लेकर सतर्क है. कुछ दिनों पहले बिहार के सीमांचल में महानंदा नदी के जलस्तर में उफान की खबर मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की थी.