ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

अमित शाह के सीमांचल दौरे पर बोले लालू, कहा- बिहार की सत्ता से बेदखल होने से पगला गए हैं

DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आज दिल्ली पहुंचे है। दिल्ली पहुंचने पर लालू प्रसाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर बड़ा हमला बोला है।

अमित शाह के सीमांचल दौरे पर बोले लालू, कहा- बिहार की सत्ता से बेदखल होने से पगला गए हैं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आज दिल्ली पहुंचे है। दिल्ली पहुंचने पर लालू प्रसाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर बड़ा हमला बोला है। लालू ने कहा है कि बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद अमित शाह पगला गए हैं। केंद्र से सत्ता जाने के डर से वे बिहार का दौरा कर रहे हैं और जंगलराज का राग अलाप रहे हैं। वहीं बीजेपी द्वारा नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने पर लालू ने कहा कि महागठबंधन के सभी दल एकजुट हैं और विपक्षी एकता को लेकर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कल सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।


केंद्रीय गृह मंत्री के सीमांचल दौरे पर हमला बोलते हुए लालू ने कहा कि अमित शाह बिल्कुल पगलाए हुए हैं। बिहार से उनकी सरकार का सफाया हो गया है और 2024 में पूरे देश से बीजेपी का सफाया हो जाएगा। केंद्र से भी सत्ता से बेदखल होने के डर से अमित शाह बिहार का दौरा कर जंगलराज का राग अलाप रहे हैं।


बिहार में जंगलराज के सवाल पर लालू ने कहा कि अमित शाह जब गुजरात में थे तो वहां जंगलराज था। अमित शाह जो 2024 और 2025 में सरकार बनाने का दावा करते फिर रहे हैं लेकिन समय आने पर उन्हें सब पता चल जाएगा। बीजेपी द्वारा नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने पर लालू ने कहा कि महागठबंधन के सभी दल एकजुट हैं और विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए 25 सितंबर को वे खुद सीएम नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।