ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, कोर्ट ने जारी किया समन, 11 जून को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश

RANCHI: 2018 में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। रांच

अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, कोर्ट ने जारी किया समन, 11 जून को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: 2018 में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। रांची की MPMLA कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया है। अगली सुनवाई 11 जून को होगी इस दिन राहुल गांधी को सशरीर पेश होने का आदेश कोर्ट ने दिया है। 


बता दें कि 2018 में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा था कि कोई हत्यारा कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बन सकता लेकिन कोई हत्यारा बीजेपी का अध्यक्ष बन सकता है। इस मामले में बीजेपी नेता नवीन झा ने राहुल गांधी के खिलाफ एक याचिका दायर कर दी। बीजेपी नेता की याचिका पर कोर्ट ने संज्ञान लिया और पूरे मामले में गवाही और ट्रायल चला। 


जिसके बाद पूर्व में भी राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया गया। निचली कोर्ट के समन को राहुल गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी लेकिन वहां राहुल गांधी की याचिका को खारिज कर दिया गया। झारखंड हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद रांची की MPMLA कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को समन जारी किया। अब राहुल गांधी को अगली सुनवाई में 11 जून को सशरीर उपस्थित होना होगा। MPMLA कोर्ट ने समन जारी करते हुए राहुल गांधी को यह आदेश दिया।