ब्रेकिंग
रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत✦ आंध्र और ओडिशा में भारी बारिश, यूपी-एमपी और बिहार में भी अलर्ट, 150 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात अर्नब✦सारण शिक्षक MLC सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत, BJP से बगावत कर लड़ा था चुनाव✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत✦ आंध्र और ओडिशा में भारी बारिश, यूपी-एमपी और बिहार में भी अलर्ट, 150 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात अर्नब✦सारण शिक्षक MLC सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत, BJP से बगावत कर लड़ा था चुनाव

अमित शाह ने दे दिया है गुरुमंत्र, नीरज बबलू बोले... इस बार बजट सत्र में छोड़ा देंगे नीतीश का पसीना

PATNA : बिहार में कल यानी 27 फरवरी से विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने वाला है। यह 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद पहला सत्र होगा जब भाजपा विपक्ष की कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई देग

अमित शाह ने दे दिया है गुरुमंत्र, नीरज बबलू बोले...  इस बार बजट सत्र में छोड़ा देंगे नीतीश का पसीना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में कल यानी 27 फरवरी से विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने वाला है। यह 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद पहला सत्र होगा जब भाजपा विपक्ष की कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई देगी। इस सत्र के दूसरे दिन बिहार का बजट पेश किया जाएगा। यह सत्र करीब- करीब एक महीने का होने वाला है।  वहीं, इस बार के विधानमंडल सत्र को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है।  यह सत्र काफी हंगामेदार होगा। भाजपा राज्य में तेजी से बढ़ रहे अपराध और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे जबकि सरकार के तरफ से इन मुद्दों पर अपनी सफाई दी जाएगी। इस बीच अब इस पुरे मामले को लेकर भाजपा के विधायक नीरज बबलू ने जोरदार हमला बोला है। 


भाजपा के विधायक नीरज बबलू ने नीतीश - तेजस्वी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, कल हमारे नेता अमित शाह ने बिहार आकर हमलोगों को टिप्स दे दिया है। इस बार के बजट सत्र में भाजपा नीतीश कुमार का पसीना छोड़ा देगी। बीजेपी के नेता अब एक्शन में आ गए हैं। इस बार नीतीश कुमार को हमारे और राज्य के जनता की हरेक समस्या का जवाब देना होगा। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, राज्य के अंदर अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है. हर दिन कहीं न कहीं क्राइम हो रहा है।  बिहार में वापस से जंगलराज आ गया है।  इसके आलावा किसानों के खाद की कालाबाज़ारी  भी की जा रही है। अब इन तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा के लोग बजट सत्र में सरकार से सवाल करेंगे। इसको लेकर हमने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। 


बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने बात करते हुए कहा कि, बिहार सरकार हर मोर्चे पर फेल है और सरकार को सदन में घेरने की रणनीति पर काम हो होगा। वही महागठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, यह सरकार केवल घोषणा करती है उस पर कभी भी काम नहीं करती है। सीएम नीतीश कुमार बीजेपी को 100 सीट पर सिमटने का दावा कर रहे है। लेकिन, उनको खुद भी यह बात अच्छी तरह से मालूम है कि, इस बार उनकी पार्टी से कितने नेता सांसद बनकर सदन जाएंगे।