ब्रेकिंग
सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

अमित शाह के बिहार दौरे पर JDU नेता लगातार कस रहे तंज, कहा-घूमने आ रहे हैं गृह मंत्री, उनके आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जून को बिहार आ रहे हैं। लखीसराय जिला स्थित गांधी मैदान में अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के बिहार दौरे पर जनता दल यूनाईटेड ने तं

अमित शाह के बिहार दौरे पर JDU नेता लगातार कस रहे तंज, कहा-घूमने आ रहे हैं गृह मंत्री, उनके आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जून को बिहार आ रहे हैं। लखीसराय जिला स्थित गांधी मैदान में अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के बिहार दौरे पर जनता दल यूनाईटेड ने तंज कसा है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री हैं वो 29 जून को बिहार घूमने आ रहे हैं। उनके आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 


बता दें कि अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर जनता दल यूनाईटेड के नेता लगातार तंज कस रहे हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से पहले बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री व जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने भी भाजपा नेता अमित शाह के लखीसराय दौरे को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि अमित शाह लखीसराय आएं या बड़हिया या फिर मुंगेर आएं इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। 


श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दवाई कुटवाया जा रहा है। नीतीश के नेतृत्व में भाजपा के लिए दवा तैयार कराया जा रहा है। एक-एक खुराक मिलेगा जिसके बाद भाजपा 2024 में कहां रहेगी इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।  

टैग्स