ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

अंबेडकर से नीतीश की तुलना पर सियासी बवाल, श्याम रजक बोले.. JDU की मनुवादी सोच सामने आई

PATNA : अंबेडकर जयंती के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना बाबा साहेब से किए जाने पर अब सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, जनता दल यूनाइटेड के नेता और बिहार सरकार के मंत्

अंबेडकर से नीतीश की तुलना पर सियासी बवाल, श्याम रजक बोले.. JDU की मनुवादी सोच सामने आई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : अंबेडकर जयंती के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना बाबा साहेब से किए जाने पर अब सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, जनता दल यूनाइटेड के नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने आज अखबारों में एक विज्ञापन दिया है। फर्स्ट बिहार आपको पहले ही बता चुका है कि इस विज्ञापन में अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ नीतीश कुमार को समकक्ष दिखाते हुए तस्वीर लगाई गई है। इसी विज्ञापन को लेकर अब आरजेडी ने जेडीयू और नीतीश कुमार को आईना दिखाया है।


आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा है कि अंबेडकर से किसी की तुलना नहीं की जा सकती। बाबा साहब अंबेडकर ने गरीबों दलितों और शोषितोंं के उत्थान के लिए जो काम किया वह अतुलनीय है। श्याम रजक ने कहा है कि अगर कोई यह दावा करता है कि वह बाबा साहब के समकक्ष है तो इसे मनुवादी सोच माना जाना चाहिए। श्याम रजक ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने जो विज्ञापन दिया है, वह उनकी मनुवादी सोच को दिखाता है। नीतीश कुमार के ऊपर शासन में रहते हुए जिस तरह के सवाल उठ रहे हैं जैसे आरोप लगे हैं वह कभी भी अंबेडकर के सामने खड़े नहीं हो सकते।


श्याम रजक ने आरोप लगाया है कि जनता दल यूनाइटेड के नेता बीजेपी की सोच के साथ गुलाम बन चुके हैं। आज उनकी सोच गोलवलकर और उनके सिद्धांतों के आसपास घूम रही है। नीतीश कुमार के साथ मनु और गोलवलकर की तस्वीर होनी चाहिए, बाबा साहब के साथ उनकी तस्वीर कभी नहीं हो सकती।

टैग्स