ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

अखिलेश यादव ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया, नाराज कांग्रेस नेता ने दे दी बड़ी सलाह

DESK: अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में सियासत तेज है। 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खास लोगों को स्पेशल निमंत

अखिलेश यादव ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया, नाराज कांग्रेस नेता ने दे दी बड़ी सलाह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में सियासत तेज है। 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खास लोगों को स्पेशल निमंत्रण भेजा जा रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी समारोह का निमंत्रण भेजा गया था लेकिन उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया है। अखिलेश यादव द्वारा निमंत्रण पत्र अस्वीकार करने पर कांग्रेस ने उन्हें बड़ी सलाह दे दी है।


दरअसल, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आने के साथ ही इसको लेकर पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच तरह तरह की बयानबाजी हो रही है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि बीजेपी इसे चुनावी मुद्दा बना रही है। ऐसे में निमंत्रण मिलने के बावजूद विपक्षी नेता इस कार्यक्रम से दूरी बना रहे हैं। यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह कहते हुए प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र को अस्वीकार कर दिया कि "हम जिन्हें जानते नहीं हैं, उन्हें न तो निमंत्रण देते हैं और न ही उनसे कोई निमंत्रण स्वीकार करते हैं”। 


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण इस तरह से अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेता ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि,’राम नाम से इतना बैर ठीक नहीं है अखिलेश यादव जी। जाते या ना जाते निमंत्रण तो ना ठुकराते”। बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य यजमान होंगे। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, नीतीश कुमार समेत कई विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है हालांकि सभी इस कार्यक्रम से दूरी बना रहे हैं।

टैग्स