ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

अगले महीने बिहार की धरती पर कदम रखेंगे पीएम मोदी, तैयारियों में जुटे विधानसभा अध्यक्ष

PATNA:गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के ऑफिस में बैठक बुलाई गई, जिसमें परिसर की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विजय सिन्हा ने सुरक्षा में लापरवाही को ले

अगले महीने बिहार की धरती पर कदम रखेंगे पीएम मोदी, तैयारियों में जुटे विधानसभा अध्यक्ष
First Bihar
2 मिनट

PATNA:गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के ऑफिस में बैठक बुलाई गई, जिसमें परिसर की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विजय सिन्हा ने सुरक्षा में लापरवाही को लेकर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव और बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आने की संभावना है। इसीलिए सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। वहीं अध्यक्ष ने परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा था, जिसका काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसको लेकर भी विजय सिन्हा ने नाराज़गी जताई है। 



विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गृह विभाग के सचिव के. सेंथिल कुमार को निर्देश दिया कि परिसर में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था टाइट करने के लिए जो भी काम करना है, वह जल्द से जल्द कर लें। बेल्ट्रॉन के निदेशक संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि गृह विभाग से अनुमोदन मिलते ही सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू कर इसे दो महीने में लगा दिया जाएगा। इस बैठक के दौरान सभा सचिव शैलेंद्र सिंह तथा संयुक्त सचिव पवन कुमार पांडेय भी मौजूद रहें।



वहीं दूसरी ओर भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारियों और अभियंताओं के साथ भी विधायक आवास की समीक्षा को लेकर बैठक बुलाई गई। ये बैठक भी अध्यक्ष के ऑफिस में ही बुलाई गई, जिसमें शताब्दी स्मृति स्तंभ, शताब्दी पार्क, गेस्ट हाउस, संग्रहालय की प्रगति की भी समीक्षा हुई। इस बैठक में भवन निर्माण विभाग के विशेष सचिव मनीष कुमार, अभियंता प्रमुख राकेश कुमार, मुख्य अभियंता पटना और वरीय वास्तुविद भी शामिल रहें। 

टैग्स