ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

‘अगर नीतीश NDA में आएंगे तो उनका स्वागत करेंगे’ कयासों के बीच केंद्रीय मंत्री पारस का बड़ा बयान

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी को लेकर चल रहे कयासों के बीच केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने बड़ी बात कह दी है। पारस ने कहा है

‘अगर नीतीश NDA में आएंगे तो उनका स्वागत करेंगे’ कयासों के बीच केंद्रीय मंत्री पारस का बड़ा बयान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी को लेकर चल रहे कयासों के बीच केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने बड़ी बात कह दी है। पारस ने कहा है कि व्यक्ति बलवान नहीं होता है बल्कि समय बलवान होता है। समय का इंतजार कीजिए आगे जो होगा वह अच्छा ही होगा। अगर नीतीश कुमार एनडीए में आएंगे तो हम उनका तहे दिल से स्वागत करेंगे।


दरअसल, जी20 के आयोजन के मौके पर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से दिए गए भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने के बाद से ही बिहार की सियासत में इस बात को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया था कि नीतीश एक बार फिर पलटी मारने की तैयारी कर रहे हैं। कयासों को और हवा तब मिली जब नीतीश कुमार तेजस्वी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में पहुंच गए हालांकि बीजेपी ने नीतीश के एनडीए में शामिल होने के कयासों को नकार दिया।


मंगलवार को पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से जब मीडिया ने नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि व्यक्ति बलवान नहीं होता है बल्कि समय बलवान होता है। समय का इंतजार कीजिए, जो भी होगा वह अच्छा होगा। नीतीश कुमार अगर वापस आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे।