ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

'अगर मुख्यमंत्री ने समय नहीं बताया तो...', सख्त हुए ED के तेवर; अब क्या करेंगे CM हेमंत सोरेन?

RANCHI : ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर 29 से 31 जनवरी तक पूछताछ के लिए समय देने को कहा है। ईडी ने लिखा है कि अगर मुख्यमंत्री ने समय नहीं बताया तो ईडी अपने से समय तय कर

'अगर मुख्यमंत्री ने समय नहीं बताया तो...',  सख्त हुए ED के तेवर; अब क्या करेंगे CM हेमंत सोरेन?
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर 29 से 31 जनवरी तक पूछताछ के लिए समय देने को कहा है। ईडी ने लिखा है कि अगर मुख्यमंत्री ने समय नहीं बताया तो ईडी अपने से समय तय कर पहुंच जाएगी। ईडी ने 22 जनवरी को नौवां समन भेज कर 27 से 31 जनवरी के बीच ईडी की जांच टीम के सामने पेश होने के लिए कहा था। इससे पहले आठवें समन पर 20 जनवरी को ईडी के अधिकारियों ने मुख्‍यमंत्री आवास पर जाकर उनसे पूछताछ की थी।


वहीं, इस दौरान टीम ने उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी के भेजे पिछले सात समन पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन यह कहते हुए गैर हाजिर रहे कि यह समन असंवैधानिक है और उनकी सरकार को परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इससे पहले, हेमंत सोरेन ने ईडी के एक्शन पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा के इशारों पर निर्वाचित सरकार को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने काम में विश्वास करती है। ईडी से सरकार न कभी डरी है और न डरेगी।


उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति के तहत हेमंत सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी स्थिति में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सर्वजन पेंशन, अबुआ आवास, सावित्रीबाई फुले योजना, बिजली लाभुकों को 100 यूनिट तक मुक्त बिजली सहित अन्य योजनाओं का लाभ दे रही है। इससे विपक्ष घबरा गया है।