ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

'अग्नि परीक्षा' को तैयार चंपई सोरेन सरकार, फ्लोर टेस्ट के लिए आज हैदराबाद से लौटेंगे विधायक

RANCHI : झारखंड में जारी सियासी घमासान के बीच फ्लोर टेस्ट की रणनीति भी बिल्कुल तैयार है। हैदराबाद के रिजॉर्ट में मौजूद महागठबंधन के 36 विधायक भी आज ही झारखंड लौटेंगे। ऐसे में

'अग्नि परीक्षा' को तैयार चंपई सोरेन सरकार, फ्लोर टेस्ट के लिए आज हैदराबाद से लौटेंगे विधायक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI :  झारखंड में जारी सियासी घमासान के बीच फ्लोर टेस्ट की रणनीति भी बिल्कुल तैयार है। हैदराबाद के रिजॉर्ट में मौजूद महागठबंधन के 36 विधायक भी आज ही झारखंड लौटेंगे। ऐसे में झारखंड आने से पहले रिजॉर्ट में ही फ्लोर टेस्ट को लेकर रणनीति तय की जा रही है। रविवार यानी आज शाम 6 बजे तक JMM-कांग्रेस विधायक हैदराबाद से झारखंड लौटेंगे और कल चंपई सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। 


वहीं, इस फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस ने कहा है कि -81 सीटों वाली विधानसभा में हमारे पास बहुमत है। हम फ्लोर टेस्ट जीतेंगे। उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन को भी विशेष अदालत ने अनुमति दे दी है। उनके खिलाफ ईडी ने साजिश है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,  मोदी सरकार इंडियाा गठबंधन के सदस्यों के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का दुरुपयोग कर रही है। वे अब स्वतंत्र संस्थान नहीं हैं।


उधर, महागठबंधन के विधायक रविवार की दोपहर हैदराबाद से रांची के लिए रवाना होंगे। सभी 36 विधायक और अन्य नेता चार्टर प्लेन से रांची पहुंचेंगे। रांची में सभी को सीधे सर्किट हाउस लाया जाएगा। यहां भी विधायकों को सुरक्षा में रखा जाएगा। सोमवार को झारखंड विधानसभा के सत्र से पहले 10 बजे सभी विधायकों को विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां वे नवनियुक्त सरकार का बहुमत साबित करने के लिए मतदान करेंगे। फ्लोर टेस्ट के बाद ही विधायकों को छोड़ा जाएगा। फ्लोर टेस्ट के लिए भी खास तैयारियां की गई हैं। इन तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक बुलाई गई है।