ब्रेकिंग
मंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगी

'अडानी-अंबानी पर चुप रहकर कांग्रेस ने BJP को दे दी जीत : बोले चिराग पासवान.... गांधी परिवार की चुप्पी ही NDA की सच्चाई

PATNA : लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर चिंता जताई है कि जब से चुनाव शुरू हुआ है तभी से कांग्रेस के शहज़ादे (राहुल गाँधी) ने अडानी और अम्बानी

'अडानी-अंबानी पर चुप रहकर कांग्रेस ने BJP को दे दी जीत : बोले चिराग पासवान.... गांधी परिवार की चुप्पी ही NDA की सच्चाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर चिंता जताई है कि जब से चुनाव शुरू हुआ है तभी से कांग्रेस के शहज़ादे (राहुल गाँधी) ने अडानी और अम्बानी को गाली देना बंद कर दिया है। पिछले पांच साल से कांग्रेस के शहज़ादे सुबह उठते ही अडानी-अम्बानी की माला जपने लगते थे। लेकिन अचानक उन्होंने अडानी-अम्बानी को गालियां देनी बंद कर दी। ज़रूर दाल में कुछ काला है। उसके बाद अब इस मामले में चिराग पासवान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


चिराग पासवान ने कहा कि, कांग्रेस के वे लोग जो रोज अडानी -अम्बानी का नाम लेकर हमलोगों को घेरने का काम करते थे, अडानी -अंबानी को लेकर कई तरह की बातें करते थे। वे लोग आज चुप क्यों हैं? उनको (कांग्रेस ) बताना चाहिए कि आखिर चुनाव के बीच में ही इन लोगों ने ऐसे मुद्दों को उठाना क्यों बंद कर दिया? 


इसके आगे चिराग ने कहा कि पिछले एक साल से ये लोग हर जगह, पार्लियामेंट से लेकर जहां भी मौका मिलता था, एक ही बात बोलते थे कि अडानी-अंबानी ने सरकार को ऐसा तो सरकार को वैसा ! अब आज चुनाव के समय में क्यों नहीं बोल रहे हैं? कांग्रेस के इस रवैया से अब तो यह साफ हो गया है कि उनकी तरफ से जो हमलोगों पर आरोप लगाए जाते थे, वह गलत था और इसमें कहीं कोई सच्चाई नहीं थी।