ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

'अबकी बार 400 पार' का नारा झूठा : BJP सांसद ने कहा..मेरे अपने वर्कर नहीं होते तो मैं हार जाता चुनाव

DESK : विगत 4 जून को मतगणना के साथ ही लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव में बीजेपी का एक नारा खूब फेमस हुआ था। लोगों की जुबान पर यह नारा आ गया था। नरेंद्र मोदी की रैली और र

'अबकी बार 400 पार' का नारा झूठा : BJP सांसद ने कहा..मेरे अपने वर्कर नहीं होते तो मैं हार जाता चुनाव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : विगत 4 जून को मतगणना के साथ ही लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव में बीजेपी का एक नारा खूब फेमस हुआ था। लोगों की जुबान पर यह नारा आ गया था। नरेंद्र मोदी की रैली और रोड शो में यह नारा ज्यादा सुनने को मिलता था। लोग एक सुर में कहते थे अबकी बार 400 पार, अबकी बार फिर मोदी सरकार। 


भाजपा के इस नारे पर निशाना खुद बीजेपी के सांसद ने ही साधा है। भाजपा सांसद ने बीजेपी के 400 पार वाले नारे को झूठा बताते हुए कहा कि यदि मेरे अपने वर्कर नहीं होते तो मैं चुनाव हार जाता। अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनाव जीता हूं। यह नारा कोई काम नहीं आया। यह बातें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कही। अबकी बार 400 पार के नारे को झूठा बताते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया वाले अक्सर पूछा करते थे कि क्या अबकी बार 400 पार होगा? 


बता दें कि राव इंद्रजीत सिंह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हैं। ये गुड़गांव लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे और कांग्रेस के राज बब्बर को 80 हजार से ज्यादा वोट से हराया। लेकिन उनकी जीत का अंतर पिछले दो चुनावोन से बहुत कम हो गया है। पहले वह 3 लाख से ज्यादा वोट से जीते थे। लेकिन इस बार 80 हजार वोट से ही जीते हैं, जो बड़ा अंतर है। इसलिए वह कह रहे हैं अबकी बार 400 पार का नारा झूठा था, वह किसी काम नहीं रहा।