ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

अब ट्विटर से उलझे मांझी, बोले...पूर्व मुख्यमंत्री का अकाउंट तो वेरिफाइड कर दीजिए

PATNA: हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इनदिनों अपने ट्वीटर अकाउंट को लेकर परेशान हैं। अपना ट्विटर अकाउंट वेरिफाई करने के लिए बीते कुछ महीनों से लग

अब ट्विटर से उलझे मांझी, बोले...पूर्व मुख्यमंत्री का अकाउंट तो वेरिफाइड कर दीजिए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इनदिनों अपने ट्वीटर अकाउंट को लेकर परेशान हैं। अपना ट्विटर अकाउंट वेरिफाई करने के लिए बीते कुछ महीनों से लगातार वे ट्विटर इंडिया को पत्र लिख रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर जीतन राम मांझी अकाउंट वेरिफाई करने की मांग की। जीतन राम मांझी ने ट्विटर इंडिया से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का अकाउंट तो वेरिफाइड कर दिजिए। 



मांझी ने बुधवार को ट्विटर इंडिया को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, " मैं बिहार का पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का संस्थापक हूं. मेरा अनुरोध है कि मेरे ट्विटर अकाउंट को वेरिफाइ किया जाए, साथ ही उसे ब्लू बैज प्रदान किया जाए. ऐसा नहीं होने की वजह से मेरे अकाउंट की विश्वसनीयता घट रही है. चूंकि कई लोग मेरे नाम से फेक ट्विटर हैंडल चला रहे हैं."



गौरतलब है कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी बीते कुछ महीनों से ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। मुख्यमंत्री की तारीफ करने से लेकर विपक्ष पर निशाना साधने तक मांझी ट्वीट करने का मौका नहीं छोड़ते। अपनी बातों को ट्वीट के माध्यम से जनता के बीच रखते हैं। लेकिन आज 'ब्लू टिक' को लेकर जीतन राम मांझी परेशान हैं। मांझी ने बुधवार को ट्विटर इंडिया को टैग करते हुए ट्वीट किया और अपनी परेशानी से अवगत कराया।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें