ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

अब नमस्कार की जगह बोलना होगा 'जोहार', सरकार ने जारी किया आदेश

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अब राज्य में आयोजित कार्यक्रमों और समारोहों में नमस्कार की जगह 'जोहार' बोलने की अधिसूचना जारी की है। राज्य सरकार न

अब नमस्कार की जगह बोलना होगा 'जोहार', सरकार ने जारी किया आदेश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अब राज्य में आयोजित कार्यक्रमों और समारोहों में नमस्कार की जगह  'जोहार' बोलने की अधिसूचना जारी की है।  राज्य सरकार ने कहा कि, अब राज्य में राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं सरकारी समारोहों में अभिवादन हेतु "जोहार" शब्द उपयोग किया जाए। इस संबंध में सरकार के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव, सभी प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, विभागाध्यक्ष और डीसी को पत्र भेजकर इसे लागू करने का निर्देश दिया है। 


झारखंड सरकार के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने पत्र जारी करते हुए कहा कि, राज्य सरकार के सभी कार्यक्रम और समारोह में अभिवादन के लिए सभी जोहार शब्द का प्रयोग करें।  इसके साथ ही साथ उन्होंने इस पत्र में कहा है कि, झारखंड की पहचान एक जनजातीय बाहुल्य राज्य के रूप में है। यहां की संस्कृति में जोहार बोलकर लोगों का अभिवादन करने की परंपरा है जो इस राज्य की विशिष्ट संस्कृत एवं समृद्ध परंपरा को दर्शाता है। 


इसके साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया गया कि, अब राज्य के सभी प्रकार के राजकीय कार्यक्रमों एवं सरकारी समारोहों में गणमान्य अतिथियों के स्वागत के लिए गुलदस्ता या फूल देने का उपयोग नहीं किया जाए। इसकी जगह पौधा या पुस्तक या शॉल या मेमेंटो देकर स्वागत किया जा सकता है।


आपको बताते चलें कि, पिछले दिनों पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में खतियानी जोहार यात्रा में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि अब राज्य में सभी को जोहार बोलना होगा। यह आदिवासी संस्कृति और पंरपरा से जुड़ा है। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए। इसी के तहत अब  मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से अधिसूचना जारी हुआ।