ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अब मांझी ने बिहार में शराबबंदी का मोदी मॉडल लागू करने की बात कही

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक से बढ़कर एक बयान दे रहे हैं. पहले मांझी ने कहा कि थोड़ी थोड़ी पीनी चाहिए, फिर कहा कि रात 10 बजे के ब

अब मांझी ने बिहार में शराबबंदी का मोदी मॉडल लागू करने की बात कही
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक से बढ़कर एक बयान दे रहे हैं. पहले मांझी ने कहा कि थोड़ी थोड़ी पीनी चाहिए, फिर कहा कि  रात 10 बजे के बाद पीनी चाहिए. अभी यह मामला गरम ही था कि उन्होंने एक और मांग कर दी है.


एक कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर पहुंचे मांझी ने नीतीश कुमार से मांग की है कि बिहार में गुजरात मॉडल (मोदी मॉडल) शराबबंदी लागू की जाए. उन्होंने इसका उदहारण देते हुए कहा कहा कि 'महात्मा गांधी के गुजरात में सबसे पहले शराबबंदी लागू हुई थी. वहां का मॉडल ठीक है. उन्होंने कहा कि वही मॉडल बिहार में भी लागू किया जाए. तभी यह सफल हो पायेगा. अभी की शराबबंदी फेल है. इस कानून से गरीब लोग पिस रहे हैं. ' 


हालांकि मांझी ने इस दौरान ये भी कहा कि शराब को लेकर एक कानून ये भी है कि कोई भी शख्स पीकर किसी सार्वजनिक स्थान पर जाए, हंगामा करे तो उसको गिरफ्तार किया जाए. मांझी के मुताबिक बिहार सरकार इस कानून को भी इस्तेमाल कर सकती है.

टैग्स