ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में स्कूल में दबंगई! छात्र की पिटाई, दो कमरों पर ताला, वीडियो वायरलबिहार छात्र आंदोलन में घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात, जेल और अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेतामंदिरी नाले पर फोर लेन सड़क बनाने के नितिन नबीन के दावे को तेजस्वी ने बताया झूठा, कहा..यह मेरा ही बनाया हुआ हैबिहार में पेपर लीक और नकल पर सख्ती, पटना समेत 3 जिलों में गठित हुईं फास्ट ट्रैक अदालतेंशादी के बाद भी मास्टर साहब को नहीं भूल पाई प्रेमिका, 6 महीने बाद ही कर दिया बड़ा कांडशिक्षा मंत्री के गृह जिले में स्कूल में दबंगई! छात्र की पिटाई, दो कमरों पर ताला, वीडियो वायरलबिहार छात्र आंदोलन में घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात, जेल और अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेतामंदिरी नाले पर फोर लेन सड़क बनाने के नितिन नबीन के दावे को तेजस्वी ने बताया झूठा, कहा..यह मेरा ही बनाया हुआ हैबिहार में पेपर लीक और नकल पर सख्ती, पटना समेत 3 जिलों में गठित हुईं फास्ट ट्रैक अदालतेंशादी के बाद भी मास्टर साहब को नहीं भूल पाई प्रेमिका, 6 महीने बाद ही कर दिया बड़ा कांड

अब किसी सूरत में नीतीश के साथ नहीं जायेगी BJP: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित, आलाकमान ने भी दी सहमति

DARBHANGA: बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में तकरार की खबरों के बीच बीजेपी ने आज एक बड़ा फैसला लिया. भाजपा ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति में प्रस्ताव पारित कर ये फैसला लिया कि अब आगे किस

अब किसी सूरत में नीतीश के साथ नहीं जायेगी BJP: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित, आलाकमान ने भी दी सहमति
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में तकरार की खबरों के बीच बीजेपी ने आज एक बड़ा फैसला लिया. भाजपा ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति में प्रस्ताव पारित कर ये फैसला लिया कि अब आगे किसी सूरत में नीतीश कुमार से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी इस फैसले पर सहमति जतायी है.


दरभंगा में हो रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने आलाकमान के फैसले से यहां के नेताओं को अवगत कराया. विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने ये तय किया है कि भविष्य में अब किसी सूरत में नीतीश कुमार के साथ कोई तालमेल नहीं किया जायेगा. नीतीश कुमार के पास समर्थन नहीं था फिर भी बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था. लेकिन वे धोखा देकर भाग खड़े हुए. ऐसे में अब उनसे आगे कोई बात नहीं होगी.


प्रदेश भाजपा प्रभारी के इस बयान के बाद भाजपा कार्यसमिति की बैठक में आलाकमान के फैसले का समर्थन किया गया. बिहार भाजपा के नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ रहने से बिहार में पार्टी को सिर्फ नुकसान हुआ. नीतीश कुमार के खिलाफ जनाक्रोश का खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ रहा था. नीतीश से अलग होने के बाद बीजेपी औऱ मजबूत हुई है.


बता दें कि इससे पहले ही अमित शाह ने ये कहा था कि अब नीतीश कुमार से तालमेल नहीं होगा. अक्टूबर में बिहार के दौरे में अमित शाह ने कहा था कि नीतीश कुमार धोखा देकर भागे. मैंने उनके पाला बदलने से दो दिन पहले ही फोन कर ये कहा था कि अगर जा रहे हैं तो बता कर जाइये. आगे संबंध बना रहेगा. लेकिन नीतीश कुमार ने कहा था कि भाजपा का साथ छोड़ कर जाने की कोई बात ही नहीं है. अगले ही दिन वे पाला बदल कर राजद के पास चले गये. नीतीश कुमार के झूठ और धोखे के बाद उनसे भविष्य में दोस्ती की सारी संभावनायें खत्म हो गयी हैं.