ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

आठवें समन के बाद हेमंत को ED की चेतावनी, इतने दिनों के अंदर करना होगा ये काम; वरना...

DESK : ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर अपना बयान दर्ज कराने के लिए पांच दिनों (16-20 जनवरी) का समय दिया है। इन पांच दिनों में दो दिन के अंदर उन्हें बयान

आठवें समन के बाद हेमंत को ED की चेतावनी, इतने दिनों के अंदर करना होगा ये काम; वरना...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर अपना बयान दर्ज कराने के लिए पांच दिनों (16-20 जनवरी) का समय दिया है। इन पांच दिनों में दो दिन के अंदर उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए समय और जगह बताने का कहा गया है। इसके साथ ही चेतावनी भी दी गयी है कि अगर वह बयान दर्ज कराने नहीं आये तो इडी खुद उनके पास पहुंचेगा। 


वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र को समन समझने को कहा है। मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि कानून सबके लिए बराबर है। आप मुख्यमंत्री हैं, इसका मतलब यह नहीं कि आप कानून से ऊपर हैं। ईडी द्वारा भेजा गया समन कानून सम्मत है। आपको इसका अनुपालन करते हुए अपना बयान दर्ज कराना ही होगा। 


ईडी ने पत्र में लिखा है कि इससे पहले आपको पत्र (समन) भेज कर सात दिनों का समय दिया गया था। इन सात दिनों में दो दिन के अंदर आपको उपयुक्त जगह बताने और बयान दर्ज कराने का समय दिया गया था। लेकिन आप ने प्रवर्तन निदेशालय पर दुर्भावना से प्रेरित होकर काम करने का आरोप लगाया. आपने कानून का पालन नहीं किया। 


आप इडी द्वारा भेजे गये कानून सम्मत समन का अनुपालन करें और दो दिनों के अंदर बयान दर्ज कराने के लिए जगह और समय बतायें। समन का अनुपालन नहीं करने की स्थिति में निदेशालय इसका अनुपालन कराने के लिए बाध्य होगा और आपका बयान दर्ज करने के लिए खुद ही आपके पास पहुंचेगा। ऐसी स्थिति में विधि व्यवस्था बनाये रखना आपकी जिम्मदारी है।इसलिए अपने ही स्तर से राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए उचित निर्देश दें।