ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गया

AAP नेता के घर ED की रेड पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह .... आम आदमी पार्टी टोटल टोटल अपराधियों से ...

BEGUSARAI : आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर सोमवार सुबह जब ईडी की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। अमानतुल्लाह ने शुरुआत में ईडी की टीम को घर के भीतर दाखिल नहीं होने द

AAP नेता के घर ED की रेड पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह .... आम आदमी पार्टी टोटल टोटल अपराधियों से ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर सोमवार सुबह जब ईडी की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। अमानतुल्लाह ने शुरुआत में ईडी की टीम को घर के भीतर दाखिल नहीं होने दिया,जिसे लेकर बड़ा हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने आम आदमी पार्टी पर हमला किया है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी टोटल का टोटल अपराधियों से घिरी है। मुख्यमंत्री जेल में हैं, कोई पैसा घोटाला, कोई आर्म्स घोटाला तो कोई रंगबाजी में, इसलिए कोई व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं होता है। अगर 'आप' के विधायक अमानतुल्लाह खान पर कोई आरोप है तो कोर्ट में उसका फैसला होगा। कोई व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं होता है। अगर अमानतुल्लाह खान पर कोई आरोप हैं तो कोर्ट में उसका फैसला होगा।


मालूम हो कि, दिल्ली में कथित वक्फ बोर्ड घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर पहुंचे तो हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। विधायक गेट खोलने से इनकार करते हुए जंगले के पीछे से ही अधिकारियों से बहस करते रहे। ओखला के विधायक ने दिल्ली पुलिस और ईडी अधिकारियों के सामने एक शर्त रख दी। खान ने ईडी और दिल्ली पुलिस के अफसरों से इस बात की गारंटी मांगी कि यदि उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो उनकी कैंसर पीड़ित सास की मौत नहीं होगी।


बताया जा रहा है कि,सोमवार सुबह-सुबह ईडी की एक टीम विधायक के घर पर पहुंची। उन्होंने गेट ना खोलते हुए पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। सुबह 8 बजे तक अमानतुल्लाह खान की अफसरों से बहस होती रही। काफी प्रयास के बाद भी जब गेट नहीं खोला गया तो घर के बाहर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात कर दिए गए। घर के बाहर 6-7 ईडी के अधिकारी खड़े रहे। दिल्ली पुलिस की भी एक टीम घर के बाहर मौजूद रही।