ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेराबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरा

गाड़ी में आम का कार्टन लेकर जा रहे बीजेपी के विधायक, लुटेरों ने समझा माल लेकर जा रहा है व्यापारी, घेर कर लूट की कोशिश

SIWAN : सिवान में सड़क लुटेरों ने बीजेपी के एक विधायक को ही लूटने की कोशिश कर दी. मामला दिलचस्प है. विधायक जी अपनी गाड़ी में आम के कार्टन लेकर पटना जा रहे थे, रास्ते में लुटेरों ने

गाड़ी में आम का कार्टन लेकर जा रहे बीजेपी के विधायक, लुटेरों ने समझा माल लेकर जा रहा है व्यापारी, घेर कर लूट की कोशिश
Santosh Singh
3 मिनट

SIWAN : सिवान में सड़क लुटेरों ने बीजेपी के एक विधायक को ही लूटने की कोशिश कर दी. मामला दिलचस्प है. विधायक जी अपनी गाड़ी में आम के कार्टन लेकर पटना जा रहे थे, रास्ते में लुटेरों ने गाड़ी में लगे पैकेट्स को देखा तो उन्हें लगा कि कोई कारोबारी सामान लेकर जा रहा है. लिहाजा विधायक जी की ही गाड़ी को ही घेर लिया.

गोरियाकोठी के विधायक के साथ हुआ वाकया

सिवान के गोरियाकोठी से बीजेपी के विधायक देवेशकांत सिंह के साथ ये वाकया हुआ है. सड़क लुटेरों ने विधायक की गाडी को ही घेर कर लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की. हालांकि विधायक की गाड़ी पर बॉडीगार्ड भी सवार थे. लिहाजा सड़क लुटेरे खुद ही फंस गये. लूट की घटना को तो अंजाम नहीं दे सके, तीनों के खिलाफ एफआईआर भी हो गयी है.

दरअसल गोरियाकोठी के विधायक देवेशकांत सिंह अपने घर से नहर मार्ग के जरिये पटना के लिए निकले थे. रास्ते में नवीगंज ओपी क्षेत्र में लुटेरों ने उन्हें घेरा. विधायक के मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया. एक जगह पर जैसे ही विधायक की गाडी की रफ्तार कम हुई लुटेरों ने विधायक की गाडी को ओवरटेक कर अपनी बाइक को आगे खडा कर गाडी रोक लिया. लेकिन गाड़ी में सिविल ड्रेस में बॉडीगार्ड भी बैठा था. गाड़ी रूकते ही बॉडीगार्ड हथियार के साथ उतरा को लुटेरों के होश उड गये.

आम के कार्टन के फेरे में हुई घटना

विधायक देवेश कांत सिंह ने बताया कि वे अपनी गाड़ी के पीछे आम का कार्टन लाद कर पटना के निकले थे. ऐसा लगता है लुटेरों को लगा कि कोई कारोबारी सामान लाद कर जा रहा है. लिहाजा उन्होंने गाड़ी को रोक कर लूटने की कोशिश कर दी. विधायक के बयान के आधार पर तीनों लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

टैग्स