ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

आम बजट से बिहार को नहीं कोई फायदा, बोले ललन सिंह ... सपनों का सौदागर' जैसा, टैक्स स्लैब घटाने से नहीं होगा फायदा

DELHI : केंद्र सरकार की आम बजट को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। इस बीच अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। ललन सिंह ने कहा है कि, इस आम बजट में

आम बजट से बिहार को नहीं कोई फायदा, बोले ललन सिंह ...  सपनों का सौदागर' जैसा, टैक्स स्लैब घटाने से नहीं होगा फायदा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : केंद्र सरकार की आम बजट को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। इस बीच अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। ललन सिंह ने कहा है कि, इस आम बजट में बिहार का जिक्र तक नहीं किया गया है।  इसमें बिहार की अनदेखी की गई है। इसमें कुछ भी खास नहीं है। यह सपनों का सौदागर जैसा है। 


दरअसल, आज देश की वित् मंत्री ने आगामी वित्तीय वर्ष को लेकर आम बजट पेश ही है। इसमें उन्होंने कई साड़ी रियायतें भी दी तो कुछ चीज़ों के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है।  वहीं, अब इस बजट को लेकर जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए बड़ा बयान दिया है। ललन सिंह ने कहा है कि,जब आप सपने के बाद जागते हैं तो कुछ भी सच नहीं होता है। बस ऐसा ही कुछ आज बजट से बिहार के लोगों को हुआ।  इस बजट में कहीं भी बेरोजगारी, महंगाई को कैसे नियंत्रित किया जाए, इसको लेकर कुछ भी नहीं देखने को मिला। 


इसके आगे ललन सिंह ने कहा कि,  बिहार के लोगों के साथ धोखा हुआ है, उन्हें बहुत उम्मीद थी, लेकिन कुछ भी नहीं मिला है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे रात में सोते हैं तो सपना देखते हैं और सुबह उठते हैं तो सब साफ होता है।  ये बजट सपनों का सौदागर वाला हिसाब है। टैक्स स्लैब घटाने से कोई फायदा नहीं होगा। 


ललन सिंह ने कहा कि, मैं भारत सरकार से यह पूछना चाहता हूं कि,महंगाई को कम करने के लिए क्या कदम उठाया जा रहा है? रोजगार तो लोगों को दे नहीं रहे। जिस देश के वित्त मंत्री वाशिंगटन में जाकर कहें कि रुपया गिर नहीं रहा है, डॉलर मजबूत हो रहा है। ऐसे लोगों से क्या उम्मीद करें?