ब्रेकिंग
सचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई वाइनबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनीसचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई वाइनबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनी

आज शाम कल्पना सोरेन लेंगी विधानसभा सदस्यता की शपथ : गांडेय उपचुनाव में मिली है जीत

RANCHI : कल्पना सोरेन सोमवार (10 जून) को विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को झारखंड विधानसभा के

आज शाम कल्पना सोरेन लेंगी विधानसभा सदस्यता की शपथ : गांडेय उपचुनाव में मिली है जीत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : कल्पना सोरेन सोमवार (10 जून) को विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को झारखंड विधानसभा के स्पीकर कक्ष में शपथ दिलाई जाएगी। इन्हें विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो शपथ दिलाएंगे। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के साथ हुए गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने I.N.D.I.A. की संयुक्त उम्मीदवार के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिलीप कुमार वर्मा को पराजित किया है। कल्पना सोरेन ने दिलीप वर्मा को 27,149 वोटों से पराजित किया है। 


वहीं, गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन और दिलीप कुमार वर्मा समेत कुल 11 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। लेकिन, कल्पना सोरेन सबसे अधिक मत पाकर विधायक निर्वाचित हुईं हैं। इस उपचुनाव में कल्पना सोरेन को 1,09,827 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिलीप कुमार वर्मा को 82,678 वोट मिले। इसके साथ ही तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन बैठा रहे। अर्जुन को 6960 वोट प्राप्त हुए। 


मालूम हो कि जब सूबे में यह चर्चा तेज हुई कि हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जा सकता है तो ऐसे में झामुमो ने एक बैकअप प्लान तैयार किया था। यह प्लान था कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में कल्पना सोरेन उनकी जगह झारखंड की मुख्यमंत्री की बागडोर संभालेंगी। चूंकि 6 महीने के अंदर विधायक बनना जरूरी होता है, ऐसे में वह वह गांडेय से उपचुनाव लड़कर विधानसभा की सदस्य बनेंगी। इसके बाद 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को ईडी ने कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया और अब कल्पना ने उपचुनाव में जीत हासिल किया है।


उधर, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद पार्टी को आगे ले जाने की पूरी जिम्मेदारी कल्पना मुर्मू सोरेन पर आ गई है। कल्पना ने इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वामदलों के महागठबंधन I.N.D.I.A. के उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाली। साथ ही गांडेय विधानसभा का उपचुनाव भी लड़ीं और गठबंधन का प्रदर्शन इस बार बेहतर रहा। 

संबंधित खबरें