ब्रेकिंग
PMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशPMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर होगा एक्शन!..डॉ. NP सिंह की PC के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए बनाई हाईलेवल कमिटीबिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनताPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशPMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर होगा एक्शन!..डॉ. NP सिंह की PC के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए बनाई हाईलेवल कमिटीबिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनता

आज से शुरू होगा RJD का जनता दरबार, दो मंत्री लोगों की सुनेंगे फ़रियाद

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब आरजेडी का भी जनता दरबार लगेगा। इसकी शुरुआत आज यानी मंगलवार से होने जा रही है। आज पार्टी के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में दो व

आज से शुरू होगा RJD का जनता दरबार, दो मंत्री लोगों की सुनेंगे फ़रियाद
First Bihar
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब आरजेडी का भी जनता दरबार लगेगा। इसकी शुरुआत आज यानी मंगलवार से होने जा रही है। आज पार्टी के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में दो विभागों के मंत्री जनसुनवाई करेंगे।



पार्टी के प्रधान महासचिव और राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता ने इसको लेकर पहले ही सूचना जारी कर दी थी। उन्होंने बताया था कि आरजेडी के तत्वावधान में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव के विचार के अनुरूप 22 नवंबर से जनता दरबार कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए दिन में एक बजे से तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जनता दरबार आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में लगाया जाएगा।



आज राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी अपने अपने विभाग से जुड़ी जन सरोकार की फ़रियाद सुनेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह ही उसका निवारण करने की भी कोशिश करेंगे।

टैग्स