ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

आज समस्तीपुर में गरजेंगे अमित शाह : एक महीने में गृहमंत्री का यह चौथा बिहार दौरा ; निशाने पर होंगे लालू और राहुल गांधी

PATNA : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार थमने के बाद अब चौथे चरण के चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक महीने के अन्

आज समस्तीपुर में गरजेंगे अमित शाह : एक महीने में गृहमंत्री का यह चौथा बिहार दौरा ; निशाने पर होंगे लालू और राहुल गांधी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार थमने के बाद अब चौथे चरण के चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक महीने के अन्दर चौथी बार बिहार में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। अमित शाह सोमवार को उजियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और लोगों से पार्टी प्रत्याशी नित्यानंद राय के लिए वोट की अपील करेंगे।


दरअसल, चौथे चरण में बिहार की कुल पांच सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूराय और मुंगेर में आगामी 13 मई को मतदान होना है। चौथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को उजियारपुर पहुंच रहे हैं। जहां वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाह करीब पौने तीन बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह हेलिकॉप्टर से उजियारपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। 


गृहमंत्री उजियारपुर के सरायरंजन स्थित महंथ रामरक्षा दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरघोघी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उजियारपुर से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय एनडीए के साझा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। जहां उनका मुकाबला आरजेडी के आलोक मेहता से है। शाह नित्यानंद राय के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। इस दौरान लालू-तेजस्वी और राहुल गांधी उनके निशाने पर होंगे।


इससे पहले अमित शाह औरंगाबाद, गया, कटिहार, बेगूसराय और मधुबनी में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां कर चुके हैं। उधर, पीएम मोदी भी लगातार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री 4 अप्रैल से लेकर अबतक बिहार में 7 चुनावी रैलियां कर चुके हैं और पहली बार 12 मई को पटना में रोड शो करेंगे। पीएमओ से इसकी मंजूरी मिलने के बात पीएम के रोड शो की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।