ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

आज पूरी हुई मोदी की गारंटी, झारखंड में बोले PM मोदी .... मजबूत हो रही है हमारी अर्थव्यवस्था

DHANBAD : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को धनबाद आएंगे। चुनावी सभा के साथ-साथ पीएम 35,700 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम सबसे पहले सिंदरी स्थित हर्ल उर्वर

आज पूरी हुई मोदी की गारंटी, झारखंड में बोले PM मोदी .... मजबूत हो रही है हमारी अर्थव्यवस्था
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DHANBAD : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को धनबाद आएंगे। चुनावी सभा के साथ-साथ पीएम 35,700 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम सबसे पहले सिंदरी स्थित हर्ल उर्वरक प्रतिष्ठान पहुंचें। यहां झारखंड के इकलौते उर्वरक प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री झारखंड की आठ महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा झारखंड में सात बड़ी योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। झारखंड में भाजपा के गढ़ धनबाद से प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव का भी आगाज करेंगे।  


वहीं, पीएम ने रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। परियोजनाओं में सोन नगर-अंडाल को जोड़ने वाली तीसरी और चौथी लाइन, टोरी-शिवपुर पहली और दूसरी तथा बिराटोली-शिवपुर तीसरी रेलवे लाइन (टोरी-शिवपुर परियोजना का हिस्सा), मोहनपुर-हंसडीहा नयी रेल लाइन, धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन शामिल हैं। पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि- आज झारखंड को आज 35 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का उपहार मिला है। मैं आदिवासी समाज के लोग, जनता को धन्यवाद देता है। आज यहां ,सिंदरी उर्वरक प्लांट का लोकार्पण किया गया है। मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस कारखाने को जरूर शुरू करवाउंगा। यह मोदी की गारंटी थी, जो आज पूरी हुई है।  


इसके आगे पीएम ने कहा कि- हमने संकल्प लिया कि यूरिया के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे। बीते 10 वर्षों में हमने पांच उर्वरक प्लांट दोबारा शुरू करवाए। इन प्लांट से भारत 60 लाख से भी ज्यादा यूरिया का उत्पादन कर पाएगा। इस पांच फर्टिलाइजर प्लांट से भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है। इससे विदेशी मुद्रा बचेगी और वह पैसा किसानों के हित में खर्च होगी।  पीएम मोदी ने कहा कि कल ही वैश्विक अर्थव्यवस्था के आंकड़े आए हैं। भारत ने सभी अनुमानों से ज्यादा विकसित दर हासिल की है। हमें 2047 से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। हमें आदिवासियों को आगे बढ़ाना है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।